सोमवार, 1 मार्च 2021
सुबह जल्दी क्यों उठें!
दिन की शुरुआत अच्छी होगी तो सारा दिन आप सेहतमंद और संतुष्ट रहेंगे। इसके अलावा हमारे सभी काम वक़्त पर आसानी से हो जाते हैं।इसके लिए सबसे पहला कदम यह है कि हमें सुबह जल्दी जागने की आदत डालनी होगी। सुबह का टाइम जहाँ हमें सुकून देने वाला होता है वहीं हमारे ढेर सारे काम करने के लिए खूब वक़्त भी मिल जाता है। जिससे हमारे सभी कामो की क्वालिटी भी बेहतर होने लगती है।इसके लिए हमें एक नियम बनाने की ज़रूरत होती है। रात को जल्दी सोने की आदत डालनी चाहिए। इसके साथ ही सुबह उठने का एक टाइम निर्धारित करना होगा। उसी के अनुसार सोने और जागने की आदत डालनी होती है। फिर देखिए कितनी जल्दी आपकी सेहत और काम बेहतर होने लगते हैं।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें